मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 9

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 9  हिंदी में: Madhya Pradesh (MP) Samanya Gyan Quiz, Hindi GK Quiz Objective Questions with Answer for all competitive examination of MP State Government, MPPSC, MP Policem IBPS, SSC, BSF, Police Bharti, Teachers Exam, Admin services, State PSC, Bank, IBPS, CTET, MPTET and other examinations.
For सामान्य ज्ञान Updates Follow us on:
“सामान्य ज्ञान” हिंदी Android App: http://tinyurl.com/msuqwq6
मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 9  हिंदी में:  

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहाँ स्थित है ?
A. भोपाल
B. इंदौर
C. ग्वालियर
D. जबलपुर
Answer : A. भोपाल

" डेट्रोइट ऑफ इंडिया " के नाम से जाना जाने वाला पीथमपुर किस जिले में है ?
A. रीवा
B. मंडला
C. पन्ना
D. धार
Answer : D. धार

कुम्भ का मेला किस शहर में भरता है ?
A. होशंगाबाद
B. जबलपुर
C. उज्जैन
D. रीवा
Answer : C. उज्जैन

मध्यप्रदेश के किस शहर में दो विश्वविद्यालय हैं ?
 A. भोपाल
B. इंदौर
C. जबलपुर
D. ग्वालियर
Answer : C. जबलपुर

भारत के किस भूतपूर्व प्रधानमंत्री का जन्मस्थान मध्यप्रदेश में है ?
A. लाल बहादुर शास्त्री
B. चन्द्र शेखर
C. चरन सिंह
D. अटल बिहारी वाजपेयी
Answer : D. अटल बिहारी वाजपेयी 

मध्यप्रदेश का नाम  "मध्यप्रदेश" किसके द्वारा दिया गया ?
A. महात्मा गांधी
B. पं. जवाहर लाल नेहरू
C. लाल बहादुर शास्त्री
D. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
Answer : B. पं. जवाहर लाल नेहरू

मध्यप्रदेश में सफ़ेद संगमरमर कहाँ पाया जाता है ?
A. होशंगाबाद
B. जबलपुर
C. सतना
D. हरदा
Answer : B. जबलपुर

कैलाश सत्यार्थी ने किस आंदोलन की शुरुवात की
A. आजादी बचाओ आंदोलन
B. बचपन बचाओ आंदोलन
C. नर्मदा आंदोलन
D. दलित आर्थिक अधिकार आंदोलन
Answer : B. बचपन बचाओ आंदोलन

कैलाश सत्यार्थी को " नॉबेल पीस प्राइज़ " किस वर्ष प्रदान किया गया ?
A. 2011
B. 2012
C. 2013
D. 2014
Answer : D. 2014

सैला नृत्य किस जनजाति से संबंधित है ?
A. भील
B. गोंड़
C. बैगा
D. सहरिया
Answer : C. बैगा

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 8

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 8  हिंदी में: Madhya Pradesh (MP) Samanya Gyan Quiz, Hindi GK Quiz Objective Questions with Answer for all competitive examination of MP State Government, MPPSC, MP Policem IBPS, SSC, BSF, Police Bharti, Teachers Exam, Admin services, State PSC, Bank, IBPS, CTET, MPTET and other examinations.
For सामान्य ज्ञान Updates Follow us on:
“सामान्य ज्ञान” हिंदी Android App: http://tinyurl.com/msuqwq6
मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 8  हिंदी में:  

क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?
A. दमोह 
B. दतिया 
C. अशोकनगर 
D. अगर मालवा
Answer : B. दतिया

क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा  जिला कौन सा है ?
A. छिंदवाड़ा 
B. दतिया 
C. होशंगाबाद  
D. अगर मालवा
Answer : A. छिंदवाड़ा

भारत का एक मात्र शहर जहाँ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट हैं ?
A. भोपाल
B. इंदौर
C. जबलपुर
D. ग्वालियर
Answer : B. इंदौर

मध्यप्रदेश में तेल शोधक कारखाना कहाँ स्थित है ?
A. छिंदवाड़ा 
B. बीना 
C. जबलपुर
D. देवास  
Answer : B. बीना

राज्य वित्त आयोग का गठन कब हुआ था ?
A. नवंबर 1993 
B. दिसंबर 1993 
C. नवंबर 1994
D. दिसंबर 1994 
Answer : D. दिसंबर 1994

मानवाधिकार आयोग का गठन कब हुआ था ?
A. नवंबर 1993 
B. दिसंबर 1993 
C. नवंबर 1994
D. दिसंबर 1994 
Answer : D. दिसंबर 1994

कालीदास अकादमी उज्जैन की स्थापना कब हुई ?
A. 1974
B. 1976 
C. 1978
D. 1980
Answer : C. 1978

साहित्य अकादमी की स्थापना कब हुई ?
A. 1954
B. 1956 
C. 1958
D. 1960
Answer : A. 1954

ध्रुपद समारोह कहाँ आयोजित किया जाता है ?
 A. भोपाल
B. उज्जैन  
C. ग्वालियर 
D. इंदौर
Answer : A. भोपाल

अहिरे नृत्य किस जनजाति से संबंधित है ?
A. भील
B. बैगा
C. भरिए
D. गोंड़
Answer :  C. भरिए

सुप्रीम कोर्ट: सीबीआई करेगी व्यापम घोटाले की जांच

मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल व्यापम घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी। इसके अलावा व्यापम घोटाले में हुई मौतों की जांच भी सीबीआई के हवाले कर दी गई है। सीबीआई 13 जुलाई से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले लेगी। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी, जिसमें यह फैसला होगा कि इस केस की निगरानी किसके अधीन होगी। दूसरी तरफ, गवर्नर राम नरेश यादव को हटाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्यपाल और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है| गौरतलब है कि व्यापम घोटाले में राम नरेश यादव पर भी आरोप है, लेकिन संवैधानिक पद पर होने की वजह से उनसे अब तक पूछताछ भी नहीं हुई है। राम नरेश यादव पर सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और तीन विसलब्लोअर- आशीष चतुर्वेदी, डॉ आनंद राय और प्रशांत पांडेय ने व्यापम घोटाले और उससे जुड़े लोगों की संदिग्ध मौतों की सीबीआई से जांच के लिए याचिका दी थी।

अब बच्चों को आंगनवाड़ी, मदरसों व स्‍कूलों में मिलेगा दूध

भोपाल। आंगनबाड़ी, प्राइमरी स्कूल और मदरसों के 85 लाख बच्चों को 15 जुलाई से स्कूल में दूध मिलेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से आर्डर मिलने के बाद एमपी डेयरी फेडरेशन ने दूध पावडर की सप्लाई की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में पहुंचने वाला दूध पांच फ्लेवर में होगा और पानी में मिलते ही दूध का कलर फ्लेवर के अनुसार हो जाएगा। फेडरेशन पावडर उपलब्ध कराएगा। जिसे गर्म पानी में मिक्स कर दूध तैयार किया जाएगा। शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया गया है। पावडर पानी में अच्छे से मिक्स होने के बाद यह दूध बच्चों को दिया जाएगा।
          मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन के मुताबिक सांची ब्रांड दूध से बच्चे को विटामिन ए, डी, केल्सियम, प्रोटीन और कार्बोहाइट्रेड पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। इससे कुपोषण की स्थिति से निपटा जा सकता है। फेडरेशन पाइनेपल, रोज, स्ट्रॉबैरी, चॉकलेट और इलायची फ्लेवर में दूध पावडर देगा। पावडर की खासियत यह रहेगी कि पानी में घुलते ही उसका कलर फ्लेवर के मुताबिक हो जाएगा। इसलिए इस दूध का चाय या अन्य किसी भी दुग्ध उत्पाद में उपयोग नहीं हो सकेगा।  फेडरेशन ने पिछले साल विदिशा जिले की आंगनबाड़ियों में दूध का वितरण किया था। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। स्कूलों में पहुंचने वाला दूध किस दाम पर खरीदा जाएगा। इसका निर्णय होना अभी शेष है।
             आंगनबाड़ी के 50 लाख और प्राइमरी स्कूलों के 35 लाख बच्चों को सालभर दूध उपलब्ध कराने के लिए 9 हजार मेट्रिक टन दूध पावडर की जरूरत है। वर्तमान में फेडरेशन 4.50 हजार मेट्रिक टन दूध पावडर तैयार कर रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आर्डर के बाद दूध पावडर का उत्पादन दो गुना करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। पावडर बनाने के प्लांट ग्वालियर और इंदौर में हैं, जो प्रतिदिन 20 मेट्रिक टन पावडर तैयार करते हैं। मप्र डेयरी फेडरेशन 15 जुलाई से दूध वितरण की बात कर रहा है और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक जुलाई से स्कूलों में दूध देने की तैयारी किए बैठा है। फेडरेशन और विभाग में समन्वय की कमी के चलते सभी जिलों में सीईओ जिला पंचायत ने एक जुलाई से बच्चों को दूध देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राजधानी के स्कूलों में एक दिन पहले ही आदेश आए हैं, लेकिन शिक्षक इसे लेकर परेशान हैं कि दूध पावडर कैसे आएगा और कौन लाएगा।


 

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 7

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 7  हिंदी में: Madhya Pradesh (MP) Samanya Gyan Quiz, Hindi GK Quiz Objective Questions with Answer for all competitive examination of MP State Government, MPPSC, MP Policem IBPS, SSC, BSF, Police Bharti, Teachers Exam, Admin services, State PSC, Bank, IBPS, CTET, MPTET and other examinations.
For सामान्य ज्ञान Updates Follow us on:
“सामान्य ज्ञान” हिंदी Android App: http://tinyurl.com/msuqwq6
मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 7  हिंदी में:  

रेवा के नाम से जानी जाने वाली नदी है ?
A. क्षिप्रा
B. ताप्ती
C. नर्मदा
D. चम्बल
Answer : C. नर्मदा

कपिलधारा जलप्रपात किस नदी पर है ?
A. क्षिप्रा
B. ताप्ती
C. नर्मदा
D. चम्बल
Answer : C. नर्मदा

छत्तीसगढ़ एक प्रथक राज्य कब बना ?
A. 1 नवंबर 2000 
B. 1 नवंबर 2001  
C. 1 नवंबर 2002  
D. 1 नवंबर 2003  
Answer : A. 1 नवंबर 2000 

किस संभाग का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखा गया है ?
A. जबलपुर 
B. होशंगाबाद 
C. रीवा 
D. सागर 
Answer : B. होशंगाबाद

मध्यप्रदेश का 51वा जिला है ?
A. सिंगरौली 
B. अनूपपुर 
C. अशोकनगर 
D. अगर मालवा 
Answer : D. अगर मालवा

मध्यप्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे ?
A. डॉ. पट्टाभि सीतारमैया
B. हरि विनायक पतसकर
C. के. चेंगलराय रेड्डी
D. एस. एन. सिन्हा
Answer :  A. डॉ. पट्टाभि सीतारमैया

मध्यप्रदेश में जंतर मंतर कहाँ स्थित है ?
A. भोपाल
B. उज्जैन
C. जबलपुर
D. इटारसी
Answer : B. उज्जैन

भोपाल स्थित राष्ट्रीय उद्यान का नाम है।
A. फॉसिल नेशनल पार्क
B. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
C. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
D. माधव राष्ट्रीय उद्यान
Answer : B. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

मध्यप्रदेश में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान है ?
A. 7
B. 8
C. 9
D. 10
Answer : C. 9

सोन नदी का उदगम स्थल है ?
A. पचमढ़ी
B. अमरकंटक
C. विंद्याचल
D. भोपाल
Answer :  B. अमरकंटक