मध्यप्रदेश में नर्मदा कछार में 6 करोड़ से अधिक पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 2 जुलाई को मध्यप्रदेश में वृक्षारोपण के क्षेत्र में एक नई मिशाल कायम की। आज एक दिन में नर्मदा कछार के 24 जिलों में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 करोड़ 63 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गये। यह पौधे एक लाख 17 हजार 293 रोपण स्थलों पर रोपे गये। 
कुल रोपित पौधों में से वन विभाग ने 3 करोड़ 5 लाख 54 हजार 825, वन विकास निगम ने 15 लाख 4 हजार 105, ग्रामीण विकास विभाग ने एक करोड़ 70 लाख 19 हजार 724, कृषि विभाग ने 5 लाख 16 हजार 594, उद्यानिकी विभाग ने 34 लाख 79 हजार 642, जन अभियान परिषद ने 14 लाख 63 हजार 839 और अन्य सामाजिक-स्वयं सेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, शासकीय संस्थाओं, महिला मण्डल, क्लब्स और निजी व्यक्तियों आदि ने 36 लाख 47 हजार 846 पौधे रोपे।

0 comments:

Post a Comment