मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 58

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 58 हिंदी में: Madhya Pradesh (MP) Samanya Gyan Quiz, Hindi GK Quiz Objective Questions with Answer for all competitive examination of MP State  Government, MPPSC, MP Police, TET, Madhya Prades State examinations, Judicial exams, IBPS, SSC, BSF, Police Bharti, Teachers Exam, Admin services, State PSC, Bank, IBPS, CTET, MPTET and other examinations. मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 57 is based on MPPSC Pre Examination 2013, which will help candidates for MPPSC and other competitive examinations.   डाउनलोड करें "Madhya Pradesh GK" मोबाइल एप्प हिंदी में, जहाँ है मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण नोट्स, करंट अफेयर्स एवं हल प्रश्न सभी एक जगह एवं 10 टेस्ट पेपर आपकी तैयारी के लिए। डाउनलोड लिंक: https://play.google.com/store/apps/details?id=csurender.datagrass.madhyapradeshGK
“सामान्य ज्ञान” हिंदी Android App: http://tinyurl.com/HindiGK
मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी No. 58 हिंदी में:
2012 में निम्न में से किस भारतीय संगीतज्ञ को “लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रेमी पुरस्कार” हेतु चयनित किया गया था ?
A. पंडित गिरिजाशंकर
B. जाकिर हुसेन
C. ए. आर. रहमान
D. पंडित रविशंकर
Answer : D. पंडित रविशंकर

मध्य प्रदेश का महालेखाकार कार्यालय (ए.जी.एम.पी.) निम्नांकित में से किस शहर में है ?
A. भोपाल
B. ग्वालियर
C. जबलपुर
D. रीवा
Answer : B. ग्वालियर

आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी किस शहर में स्थित है ?
A. जबलपुर
B. मसूरी
C. मुंबई
D. भोपाल
Answer : D. भोपाल

सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अधीन सभी दण्डनीय अपराध हैं :
A. संज्ञेय तथा अजमानतीय
B. संज्ञेय तथा अशमनीय
C. असंज्ञेय तथा जमानतीय
D. असंज्ञेय तथा शमनीय
Answer : B. संज्ञेय तथा अशमनीय

“अस्पृश्यता” से उद्भूत अपराध गठित नहीं होगा जबकि :
A. अभियुक्त का कार्य जनसाधारण के किसी अनुभाग के व्यक्तियों के फायदे के लिये सृष्ट एक पूर्त न्यास            के अधीन फायदे के उपभोग करने से संबंध में है
B. अभियुक्त का कार्य अलंकारों के उपयोग करने से संबंध में है
C. अभियुक्त के अपराध कारित करने में सक्षम नहीं होने से है
D. अभियुक्त और परिवादी पीड़ित समान सामाजिक-समूह से है
Answer : B. अभियुक्त का कार्य अलंकारों के उपयोग करने से संबंध में है

सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम का विस्तार है :
A. सम्पूर्ण भारत पर
B. अनुसूचित क्षेत्रों के सिवाय सम्पूर्ण भारत पर
C. जम्मू-कश्मीर राज्य के सिवाय संपूर्ण भारत पर
D. संघ राज्यक्षेत्र गोवा, दमन तथा दियू के सिवाय सम्पूर्ण भारत पर
Answer : A. सम्पूर्ण भारत पर

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 प्रवृत्त हुआ है :
A. 1 जुलाई, 1989
B. 30 जनवरी, 1990
C. 30 जुलाई, 1989
D. 1 जनवरी, 1990
Answer : B. 30 जनवरी, 1990

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की उन्नति के लिए एक प्रावधान है जो निम्न में से किस एक सिद्धान्त पर आधारित है ?
A. पृथक्करणीयता का सिद्धान्त
B. अधिमानी स्थिति का सिद्धान्त
C. संरक्षा विभेद का सिद्धान्त
D. सामंजस्यपूर्ण अर्थान्वयन का सिद्धान्त
Answer : C. संरक्षा विभेद का सिद्धान्त

निम्न शक्तियों में से कौनसी एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन विनिर्दिष्ट विशेष न्यायालय को नहीं दी गयी है ?
A. किसी अपराध के दोषसिद्ध अभियुक्त की सम्पत्ति का समपहरण
B. पुलिस के भिन्न किसी व्यक्ति को अतिरिक्त अन्वेषण करने के लिए अधिकृत करना
C. ऐसे व्यक्ति को किसी क्षेत्र से हटाना जिसके द्वारा अपराध किये जाने की संभावना है
D. ऐसे व्यक्ति का माप और फोटोग्राफ लेना जिसके द्वारा अपराध किये जाने की संभावना है
Answer : B. पुलिस के भिन्न किसी व्यक्ति को अतिरिक्त अन्वेषण करने के लिए अधिकृत करना

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन अपराधों का विचारण करने के लिए सेशन न्यायालय को विशेष न्यायालय के रूप में विनिर्दिष्ट करने का प्रयोजन है :
A. शीघ्र विचारण
B. समयबद्ध विचारण
C. पीड़ितों के लिए विशेष सुरक्षा
D. उपर्युक्त सभी
Answer : A. शीघ्र विचारण

डाउनलोड करें "Madhya Pradesh GK" मोबाइल एप्प हिंदी में, जहाँ है मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण नोट्स, करंट अफेयर्स एवं हल प्रश्न सभी एक जगह एवं 10 टेस्ट पेपर आपकी तैयारी के लिए। डाउनलोड लिंक: https://play.google.com/store/apps/details?id=csurender.datagrass.madhyapradeshGK

0 comments:

Post a Comment